Sunday , September 29 2024
Breaking News

Weekly Horoscope 12th To 18th December: मेष, मिथुन, सिंह समेत इन राशियों के लिए शुभ समय

12 to 18 December 2021 Weekly Horoscope

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): भौतिक व व्यावहारिक मामलों में नई ऊर्जा प्रवाहित करेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं थोड़ी सी देखभाल से दूर होंगी। अन्य लोगों संग अपना ज्ञान व अनुभव बांटेंगे। योग्यता के बल पर अवसर व सराहना प्राप्त करेंगे। चीजों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आपकी सक्रिय भागीदारी व उपस्थिति की आवश्यकता होगी। कठिन कार्य हाथ में लेने से पहले ऊर्जा को एकाग्र करें। जीवन का आनंद लेते समय किसी भी अतिरेक से बचें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): कार्यस्थल पर छोटी बातों में उलझकर बड़ी चीजों की अनदेखी कर सकते हैं। प्रयासों में निरतंरता की कमी घातक साबित हो सकती है। कुछ चीजें नकारात्मक प्रतीत होंगी, पर सप्ताहांत में वे सकारात्मक दिशा में ले जाएंगी। कार्यस्थल व निजी जीवन में सीमाओं को स्वीकार नहीं करेंगे। विचारों व भावनाओं को प्रकट करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय वैचारिक स्पष्टता व संतुलन बनाए रखें। लोगों को अपने संबंधों के मध्य न आने दें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लैवेंडर

मिथुन (22 मई-21 जून): मौजूदा परिस्थितियों से संतुष्ट रहने के बजाय सीमाओं से परे जाकर कुछ बड़ा करने का विचार करेंगे। कार्यस्थल पर दबाव को स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग प्रतिस्पर्धा करेंगे, पर आप योग्यता साबित करेंगे। लोगों की सराहना प्राप्त करने के साथ ही नए अवसरों को आकर्षित करेंगे। निजी संबंध कठिन दौर से गुजरेंगे। दूसरों को नियंत्रित करने की चाह का त्याग कर चीजों को स्वत: परिवर्तित होने दें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: रेड्स
कर्क (22 जून-22 जुलाई): व्यावसायिक जीवन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवन में प्रेम की दस्तक होगी। त्वरित व अप्रत्याशित रूप में प्रेम व क्रोध के भाव प्रकट करेंगे। अपने कार्य-व्यवहार में ऊर्जा व उत्साह शामिल करें। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। दूसरों की परिस्थितियों से आप शीघ्र प्रभावित होते हैं, उनसे कुछ दूरी बनाकर रखें। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नवीन चीजों के स्वागत के लिए तैयार रहें। कुछ अप्रतिम घटित होने वाला है। अंक: 9 शुभ रंग: गोल्डन यलो
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): किसी से टकराव मोल लेने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। संवादहीनता संबंधों को प्रभावित करेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करना कठिन प्रतीत होगा। सप्ताहांत में रिश्तों में सहयोग व समझदारी प्राप्त हो जाएगी। घर की पुन: साज-सज्जा से माहौल में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।  शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रेड
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त) घर व कार्यस्थल पर परिस्थितियों से बंधा महसूस करेंगे। किसी से टकराव मोल लेने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। संवादहीनता संबंधों को प्रभावित करेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करना कठिन प्रतीत होगा। हालांकि सप्ताहांत में रिश्तों में सहयोग व समझदारी प्राप्त हो जाएगी। घर की पुन: साज-सज्जा से माहौल में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विनोदप्रियता कायम रखें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रेड

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): संवाद की कुशलता से लोगों को प्रभावित करेंगे। जीवन में प्रेम व उत्साह को आकर्षित करेंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी व व्यावसायिक साझेदारी घनिष्ठ होगी, जबकि औपचारिक संबंधों में दूरी आएगी। निर्णय लेने, योजनाएं बनाने व प्राथमिकताएं तय करने के लिए यह उचित समय है। कई विकल्पों के बीच निर्णय लेना कठिन प्रतीत होगा। यात्रा का योग है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। मूल्यवान संबंध बनेंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): ऊर्जाओं में संतुलन बनाते हुए बेहद समझदारी से विविध परिस्थितियों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। व्यवसाय में लाभ-हानि व स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार व मित्रों से मुलाकात करेंगे। कार्यस्थल पर अविश्वसनीय व्यक्ति से बचें। संबंधों में गहन भावनात्मक अनुभव से गुजरेंगे। तर्क-वितर्क से बचें। सप्ताहांत में नजरिए में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। भौतिक, वित्तीय मामलों व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सी ग्रीन

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर) भौतिक व वित्तीय मामलों को समझदारी से हल करने व स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ की बातों की चिंता में समय व ऊर्जा खर्च करने के बजाय लक्ष्य की ओर प्रयास सुनिश्चित करें। अवसर खोने का भय छोड़कर अपने विचार व शर्तें सामने रखें। सामाजिक जीवन परिवारिक जिम्मेदारियों व व्यावसायिक मुलाकातों तक सीमित रहेगा। एक समय पर एक ही कार्य हाथ में लें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वायज ब्लू

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): किसी महत्वपूर्ण कार्य में दो लोगों का सक्रिय सहयोग मिलेगा। समझदारी से जटिल परिस्थितियों से निकलने में सफल होंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा कायम रखेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। सहज भाव से जीवन में आगे बढ़ेंगे। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। खानपान व स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। मित्रों की सहायता के लिए आप हमेशा तत्पर रहते हैं। न्याय, मूल्यों व प्राथमिकताओं के लिए मुखर होंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: चेरी रेड

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी) योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यावसायिक स्थिरता व भौतिक लाभ की प्राप्ति होंगी। जीवन में परिवर्तन को स्थान देने से संबंधों में गर्माहट लौटेगी। लोगों व परिस्थितियों के बारे मे अंतर्मन की आवाज सुनें। संबंधों में प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे, जिससे वे और मजबूत होंगे। कठिनाइयों से निकलने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नजरिए व प्राथमिकताओं में परिवर्तन आएगा। एक अज्ञात यात्रा की ओर कदम बढ़ाएंगे। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ब्लू

मीन (20फरवरी-20मार्च) घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। सही उत्तर के लिए अपने मस्तिष्क के बजाय हृदय की सुनें। निजी संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को लेकर गोपनीयता रखेंगे। घर व कार्यस्थल से जुड़ी बातों को दिल में रखना आपका स्वभाव है। संबंधों में मतभेद दूर करने के लिए विचार-विमर्श के बजाय स्नेह व समझदारी अपनाएं। अंतर्मन में परिवर्तन से संबंधों में सुधार आएगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ब्लू

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *