Google Year in Search 2021: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गूगल इंडिया ने बुधवार को साल 2021 की ईयर इन सर्च रिपोर्ट जारी की। इस साल लिस्ट में टॉप पर इंडियन प्रीमियर लीग और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप रहे। फुटबॉल के प्रति लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। यूरो कप और कोपा अमेरिका ने भी सूची में जगह बनाई है। साल की दूसरी सबसे लोकप्रिय बात टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों के बारे में यूजर्स ने सर्च किया। वहीं दुनिया में सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के साथ विश्व में कोविन और कोविड वैक्सीन का काफी ट्रेंड रहा।
फ्री फायर एकमात्र गेम
फ्री फायर ट्रेडिंग की लिस्ट में आने वाली एकमात्र गेम थी। नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतकर सूची में शीर्ष पर रहे। उनके बाद आर्यन खान ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। उनके साथ विक्की कौशल, शहनाज गिल और राज कुंद्रा भी रहे।
इस साल नियर मी सर्च सबसे ज्यादा मांग में थीं। जिनमें कोविड वैक्सीन, कोविड टेस्ट और कोविड हॉस्पिटल की सर्च टॉप स्लॉट्स में रहीं। जब लोग दूसरी लहर से लड़ रहे थे। तब ऑक्सीजन सिलेंडर और सीटी स्कैन के सर्च में जबरदस्त उछाल आया। इसके अलावा फूड डिलीवरी, टिफिन सर्विसेज और टेकआउट रेस्टोरेंट्स के बारे में यूजर्स ने सर्च किया।
जय भीम फिल्मों में रही टॉप
इस साल क्षेत्रीय सिनेमा में लोगों की काफी दिलचस्पी रहीं। तमिल मूवी जय भीम मूवीज की लिस्ट में टॉप पर रहीं। जिसके बाद शेरशाह, राधे और बेल बॉटम ने ट्रेंडिंग चार्ट्स में जगह बनाई। हॉलिवुड पिक्चर गोडजिला वर्सेस कांग और इटर्नल्स भी इस साल की सर्वाधिक ट्रेंड होने वाली मूवीज में शामिल रहीं।
एनोकी मशरूम रहा ट्रेंड
रेसिपी में एनोकी मशरूम और पॉर्न स्टार मार्टिनी ट्रेंड में सबसे आगे रहा। मोदक, कुकीज, मेथी मटर मलाई, पालक और काढ़ा भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा। वहीं कोविड-19 के समाचार सुर्खियों में रहे। साथ ही विश्व के मुख्य घटनाक्रम और विषयों पर दिलचस्पी बनी रहीं। इनमें टोक्यो ओलंपिक्स, ब्लैक फंगस, अफगानिस्तान, पश्चिम बंगाल के चुनाव और कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण कैसे कराएं आदि सर्च में शीर्ष पर रहें।
Bhaskar Hindi News