Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Karwa Chauth Rashifal: इन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, जानिए करवा चौथ का राशिफल

Karwa Chauth Rashifal:ujjain/ पूरे देश में करवा चौथ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 4 नवंबर, बुधवार को सुहागिन महिलाओं का यह सबसे बड़ा पर्व मनाया जाएगा। इसमें पूजा पाठ और व्रत का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने लिए इस खास दिन का सालभर इंतजार करती हैं। महिलाओं के लिए इस दिन का राशिफल जानना भी जरूरी है। ज्योतिषाचार्य ग्रहों की स्थिति देखकर बता देते हैं कि उनके लिए यह दिन कैसा रहेगा। किन किन राशि वाली महिलाओं को पति का प्यार मिलेगा।

पढ़िए करवा चौथ का राशिफल
  • मेषः दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
  • वृषः आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
  • मिथुनः सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
  • कर्कः जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • सिंहः यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
  • कन्याः जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
  • तुलाः दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कायोर् में रुचि लेंगे। शासन सत्ता से आशातीत सहयोग मिलेगा।
  • वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृहकार्य में व्यस्त रहेंगे।
  • धनुः दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी,लेकिन किसी मित्र के कारण तनाव मिल सकता है।
  • मकरः दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • कुंभः व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
  • मीनः किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

About rishi pandit

Check Also

सूर्य के प्रभावी उपाय: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए

Certainly! Here is the refined content: — ### सूर्य के उपाय: जीवन में सकारात्मकता लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *