Saturday , May 18 2024
Breaking News

Rashifal 25th November: आज बहुत काम करना पड़ेगा, घबराएं नहीं, शुभ फल मिलेगा, जानिए गुरुवार का पंचांग और अपना राशिफल 

गुरुवार 25 नवम्बर का पंचांग

आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। सर्वार्थ सिद्धि व अमृतसिद्धि योग है,  पुष्य नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। रात्रि में माता काली जी की पूजा करें। माता तारा की उपासना करें।  धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। इस अवसर पर विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दानअनन्त पुण्य है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कर्क में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक 25 नवम्बर 2021
दिवस गुरुवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 06:54 am
सूर्यास्त 05:30 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कर्क
करण गर
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:32 pm तक

राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक, इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें

25 नवंबर 2021 राशिफल

मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ख़र्चों में कमी से आपको राहत मिलेगी और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे। परिवार के साथ बढ़िया भोजन का आनंद लें।

वृष- नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज बहुत काम करना पड़ सकता है, लेकिन काम से घबराएं नहीं। पार्टनर से प्यार और खुशी मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ का योग है। जटिल मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है
मिथुन- आज आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे. समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। माता की तबीयत बिगड़ सकती है। यह बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।
कर्क- आज पूरे दिन बेवजह के तनाव से आप परेशान हो सकते हैं. बेहतर होगा कि आप दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएं, नहीं तो आपकी परेशानी धीरे-धीरे और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। आज आपको अपने जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए आज आपके दिमाग में कुछ नए विचार आएंगे।
सिंह- आज का दिन सावधान रहने वाला है। काम के मामले में दिन बढ़िया रहेगा और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय कमजोर रहेगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आज आपके परिवार को भी आपकी जरूरत पड़ सकती है।
कन्या- कार्यक्षेत्र और व्यापार में शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है. नया काम भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। आज आप शत्रुओं पर भारी रहेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। किए गए कार्यों से आपको धन लाभ होगा।
तुला- आज आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव भी हो सकते हैं। स्टॉक का काम करने वालों को थोड़ा और संभलकर चलना होगा। आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। कोई बड़ा काम करने को तैयार रहेंगे
वृश्चिक- आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपके जीवन में कई बदलाव आएंगे। आज कई नए लोगों से संपर्क होने का मौका मिल सकता है। साथ में व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा। समाज में आपकी एक अलग पहचान होगी। व्यापार में उन्नति होगी, लाभ होगा।
धनु- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने ख़र्चों में कमी महसूस करेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। आपको किसी अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे कुछ मानसिक परेशानी होगी और आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में संभलकर चलने का समय है।
मकर – निम्न वर्ग के लोगों से आपको मदद और लाभ मिल सकता है. व्यापार में नई योजनाएँ सामने आ सकती हैं। आज आपको नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। जूनियर और सीनियर सभी आपकी मदद करेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
कुंभ- आज शैक्षणिक कार्यों में परेशानी हो सकती है. बेमेल से बचें। जोखिम न लें। माता-पिता अपने बच्चों के प्रदर्शन से खुश होंगे। आप में से कुछ लोगों को नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफल होंगे। भाई-बहनों के बीच असीम प्रेम देखने को मिलेगा।
मीन- आज का दिन सुखद रहने वाला है. बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी खबर आज आपको मिल सकती है। अगर आपके मन में कोई योजना है तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

Nautapa: नौतपा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन, वरना मिलने लगेंगे बुरे परिणाम

Vidhi upaaye nautapa 2024 follow these rules during nautapa nautapa 2024 dos and dont significance: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *