Sunday , September 22 2024
Breaking News

मौर्य वोटों को कांग्रेस में डायवर्ट करने उत्कृष्ट मौर्य को पार्टी में किया शामिल

रायबरेली

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ज्वाइन करने पर प्रियंका गांधी ने उनका स्वागत किया। विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मनोज पांडे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मनोज पांडेय को घेरने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मौर्य वोट कांग्रेस में डाइवर्ट करने की तैयारी चल रही है।

दरअसल, सपा विधायक मनोज पांडेय शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस को नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे थे। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। खुद प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत के लिए लगातार कैंप कर रही हैं। वो हर रोज नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर भाजपा को निशाने पर ले रही हैं।

रायबरेली व अमेठी में 20 मई को मतदान होना है। अमेठी सीट पर गांधी परिवार के करीबी और कई दशकों से वहां काम कर रहे किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी हैं। उनके लिए राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया था। राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि कांग्रेस रायबरेली सीट जीत लेगी पर अमेठी में चुनाव फंसा हुआ है। भाजपा के लिए अब ये आसान नहीं रह गया है।

About rishi pandit

Check Also

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- बांटने वाली ताकतों के षड्यंत्र से हमें सतर्क रहना होगा

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *