Monday , June 2 2025
Breaking News

नए साल के पहले दिन लोग धूमधाम से पार्टी करते हैं, करोड़ों की शराब गटक गए झारखंड के लोग

रांची
नया साल का पहला दिन लोगों के लिए काफी खास होता है। यह हमारे लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है। नए साल के पहले दिन लोग धूमधाम से पार्टी करते हैं। इस दौरान शराब की भी खूब बिक्री होती है।

जानकारी के मुताबिक इस नए साल के पहले दिन झारखंड में खूब शराब की बिक्री हुई। 30 दिसंबर से 1 जनवरी 60 करोड़ की शराब बेची गई। विभाग के अनुमानित आंकड़े के मुताबिक 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। इसके बाद 1 जनवरी को 18 से 19 करोड़ रुपए की शराब बेचने का अनुमान है। वहीं, पिछले साल 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी।  

शराब बेचने में रांची जिला नंबर वन पर आया है। 31 दिसंबर को राज्य में सबसे अधिक शराब की बिक्री रांची में ही हुई है। यहां 5.10 करोड़ रुपये की शराब बिकी। 1 जनवरी को रांची में लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मिलाकर रांची में कुल आठ करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई।

About rishi pandit

Check Also

रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन वन इलेक्शन पर ली जनता की राय, चाय पर की चर्चा

रांची रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने मोराबादी में स्थित संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *