Sunday , May 4 2025
Breaking News

MP: लड़की जिसे प्रेम करती थी, पुलिस ने उससे कार्रवाई शादी, थाना परिसर में हुआ समारोह 

सिंगरौली,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्यार अगर सच्चा है तो वह मिल ही जाता है यह कहावत एक बार फिर सिंगरोली में चरितार्थ हो गई। ऐसे ही एक प्रेम कहानी के बीच अंततः प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहना कर दांपत्य जीवन की शुरूआत की। विवाह का यह मामला संभाग के सिंगरौली जिला अंतर्गत सरई थाना से सामने आया है। पुलिस ने लड़की के आवेदन पत्र पर विचार करते हुए उसके प्रेमी से शादी करवाई है।

थाना परिसर में किया वरण

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीती सिंह नाम की युवती प्रदीप सिंह नामक युवक से प्रेम करती थी। उसने थाना में आवेदन पत्र दिया और उन्होने लड़के को न सिर्फ थाना बुलाया बल्कि दोनों पक्ष के लोगों को भी बुला कर समझाइश दी गई। जिसके बाद लड़का-लड़की ने थाना परिसर में बने हुए मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहना कर शादी कर लिए है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष अब राजी हैं।

वर पक्ष के लोग कर रहे थे विरोध

बताया जा रहा है कि इस प्रेम विवाह को लेकर लड़के पक्ष के लोग तैयार नही थें और वे थाना में भी इसका विरोध करते हुए आक्रोषित रहे, हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद मामला सुलझ पाया और लड़की को अपना मनपसंद वर मिल गया।

जानकारी के तहत प्रीती और प्रदीप के बीच पिछले दो वर्षो से प्रेम सबंध चल रहा था, लेकिन लड़के पक्ष के लोग शादी करने के लिए तैयार नही थे। जिसके चलते लड़की ने पुलिस का सहारा लिया।

 

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *