Monday , June 16 2025
Breaking News

Corona Vaccine: Covid-19 टीकाकरण महाअभियान-6, 24 नवम्बर बुधवार को

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश में दिसम्बर अंत तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कोविड टीकाकरण महाअभियान संचालित किये जा रहे है। महाअभियान की श्रंखला में 24 नवम्बर को 6वां टीकाकरण महाअभियान प्रदेश में संचालित होगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान-6 में ऐसे व्यक्तियों के टीकाकरण पर अधिक जोर दिया जायेगा, जिनकी दूसरी डोज ड्यू है और उन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 5 कोविड टीकाकरण महाअभियान की तरह इस महाअभियान में भी जन-प्रतिनिधियों, समाज के सभी वर्गों के संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से टीकाकरण के लिये नागरिकों को प्रेरित करने के लिए आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, राजस्व, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को टीकाकरण से शेष रहे व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने का दायित्व सौंपा गया है।
सभी जिलों के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण महाअभियान-6 के संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।

कलेक्टर ने की कोविड महाअभियान में टीका लगवाने की अपील

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिले में 24 और 25 नवंबर को चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में शामिल होकर टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाएं। उन्होने बताया कि 24 और 25 नवंबर को जिले में एक लाख लोंगो के कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। राज्य शासन द्वारा कोविड कर्फ्यू में छूट दी गई है। छूट इसी शर्त पर दी गई है कि कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज का टीकाकरण होना चाहिए।

भविष्य में कई शासकीय योजनाओं में और कई तरह के समारोह में दूसरे डोज का वैक्सीनेशन होना अनिवार्य है। राज्य शासन की यह मंशा है कि किसी प्रकार की लापरवाही के कारण फिर से प्रतिबंध नहीं लगाना पड़े। इसलिए सभी नागरिक इस अभियान को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अपने द्वितीय डोज की वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाएं। जिले में अभी लगभग 2 लाख लोंगो ने दूसरे डोज का वैक्सीनेशन कंप्लीट नहीं किया है। उन्हें अभियान में शामिल होकर लंबित टीकाकरण को पूरा करना है।
कलेक्टर ने बताया कि 24 और 25 नवंबर को जिले में वैक्सीनेशन के महा-अभियान में पूरे जिले में प्रथम दिन 471 और द्वितीय दिवस 482 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। अपने नजदीक के टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्य रुप से करायें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *