Monday , July 1 2024
Breaking News

फ्रांस में एक और हमला, चर्च में पादरी को गोली मारी, हमलावर की तलाश

attcak:liyon/ कट्टरपंथियों से जूझ रहे फ्रांस में एक और हमला होने की खबर सामने आई है। ताजा घटना में अज्ञात हमलावर ने एक पादरी को चर्च के अंदर गोली मार दी। पादरी की हालत अभी गंभीर है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है। शनिवार को फ्रांस के शहर ल्यों में एक आर्थोडॉक्‍स पादरी गोली लगने से घायल हो गया। हमलावर भाग गया है। स्थानीय समयानुसार लगभग 4 बजे पुजारी को दो बार गोली मारी गई। फ्रांसीसी पुलिस स्रोत ने पुष्टि की है कि लियोन में एक बंदूक हमले में एक पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। नीस में शुक्रवार को एक चर्च में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या किए की जाने की घटना के बाद पादरी को गोली मारे जाने से तनाव काफी बढ़ गया है। आशंका है कि यह वारदात मजहबी हिंसा से जुड़ी हो सकती है। हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सख्त रुख अपनाते हुए मजहबी हिंसा करने वालों की कड़ी आलोचना की। मैक्रों के सख्त रुख पर कई मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए। इस सबके बीच ट्यूनीशिया के एक युवक ने नीस के चर्च में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी। चर्च पर हमले के बाद फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने कहा था कि देश में और आतंकी हमले हो सकते हैं। इसको देखते हुए पूरे देश में खासकर चर्चों और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसके बावजूद पादरी पर हमला हो गया।

इधर, नीस के चर्च में हुए आतंकी हमले के मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। हमलावर से मिलने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।वह नीस का रहने वाला है। संदेह है कि उसने वारदात से एक दिन पहले ट्यूनीशियाई हमलावर से मुलाकात की थी। इससे पहले हमलावर से संपर्क करने के संदेह में 47 साल के एक व्यक्ति को पकड़ा गया था।

About rishi pandit

Check Also

सतत विकास लक्ष्यों में दुनिया पिछड़ी, यूएन ने मात्र 17 फीसदी काम पूरे होने पर जताई चिंता

न्यूयॉर्क. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा कि दुनिया के सात अरब से ज्यादा लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *