Friday , May 17 2024
Breaking News

Rashifal 22nd November: धन की प्राप्ति होगी, काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी, जानिए सोमवार का राशिफल एवं पंचांग  

22 November Panchang:  आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है, मृगशिरा नक्षत्र है। आज सर्वार्थ सिद्ध योग है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। चावल व अन्य अन्न दान व काग को भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। सोमवार को दही व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पंचांग 22 नवंबर 

दिनांक 22 नवंबर 2021
दिवस सोमवार
माह कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:54am
सूर्यास्त 05:22pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मिथुन
करण वणिज
योग साध्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58am से12:51pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04pm से 07:29pm तक

राहुकाल- प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक, इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

मेष- आज का दिन अनुकूल रहेगा, आपको अपने काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी. लव लाइफ में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रियतम के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृष- आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन अनुकूल है। शिक्षकों से भी आपको पढ़ाई में पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन- धन लाभ हो सकता है. ऐसे कार्य से लाभ होगा जो लंबे समय तक चलेगा। आज कई दिलचस्प योजनाएं बन सकती हैं। अविवाहित लोगों की शादी भी तय हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखाएंगे।
कर्क- आज आपके प्रिय का अस्थिर व्यवहार रोमांस को बिगाड़ सकता है. आपका मन पूजा में अधिक लग सकता है। आज आपका कोई नया दोस्त हो सकता है। आप बातचीत या व्यवहार में भी किसी तरह का बदलाव ला सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
सिंह- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा जिससे मन में खुशी और प्रेम का भाव रहेगा. सबके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। इससे आपको लोगों से प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में दिन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज सामान्य परिणाम प्राप्त होंगे।
कन्या- आपका दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल रहेंगे। पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों का लाभ आपको मिल सकता है। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।
तुला- पुराने कामों की शुरुआत सोच-समझकर करें. फायदा हो सकता है। आज आप बेहतर महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक कार्यों के लिए दिन अच्छा है। आपको परिवार के अधिकांश काम निपटाने पड़ सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक- आज आपको अपने जीवन से भय को दूर करना चाहिए। अगर आप अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पार्टनर आपका भरपूर साथ देगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे। कुछ लोगों को धोखा मिल सकता है।
धनु- आज का दिन अनुकूल है। यात्रा में समय लगेगा। आपके दोस्तों, सहकर्मियों और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और आपको उनसे किसी काम के बारे में पता चलेगा। परिवार का माहौल बहुत अच्छा नहीं रहेगा इसलिए अपना पूरा ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मकर- आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपकी प्रगति में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं, किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ- आज आप ताकत और धैर्य से काम लेंगे. आप दिन भर पैसों के बारे में सोचते रहेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों से भी लाभ होने की संभावना है। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो कोई दूसरा काम आपके सामने आ सकता है। दैनिक कार्य अधिक होंगे। कुछ ही देर में सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखें।
मीन – आज आपको सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। पुराने दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाएं और बातचीत का आनंद लें। परिवार में उत्साह रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको सुख मिल सकता है।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *