Wednesday , July 3 2024
Breaking News

IPL 2020 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ की राह में मुंबई इंडियंस की बाधा

IPL 2020 DC vs MI/ दिल्ली कैपिटल्स ने यदि आज कुछ देर बार आईपीएल 2020 में होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स इसके चलते इस मैच में पूरी ताकत लगाएगा। मुंबई इंडियंस 12 मैचों से 16 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुका है, जबकि दिल्ली 12 मैचों से 14 अंकों के साथ अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।

मुंबई पहले ही प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित कर चुका है और इसके चलते टीम अभी नियमित कप्तान रोहित शर्मा को मैदान पर उतारने का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। मुंबई टीम में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में दमदार पारी खेली थी। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में भी अर्द्धशतक लगाया था और वे इस मैच में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का अभियान अच्छी शुरुआत के बाद कुछ लड़खड़ा गया है, इसके चलते कप्तान श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित कर ले। दिल्ली टीम प्रबंधन चाहेगा कि प्लेऑफ के पहले टीम जीत की राह पर लौटे। टीम में दो बदलाव किए जा सकते हैं। अजिंक्य रहाणे की जगह पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। इसी तरह तुषार देशपांडे की जगह हर्शल पटेल को उतारा जा सकता है। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था, इसलिए टीम प्रबंधन को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

मुंबई ने जीता था पिछला मैच 

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी। सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डी कॉक के अर्द्धशतकों के बाद इशान किशन द्वारा 15 गेंदों में बनाए गए 28 रनों की मदद से मुंबई ने दो गेंद शेष रहते 162 रनों का टारगेट हासिल किया था।

टीमें (संभावित) – मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कृणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड (कप्तान), जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स :शिखर धवन, पृथ्वी शॉ/अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल/तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्त्जे।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *