Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Instagram क्रिएटर्स अलर्ट: Reels पोस्ट करने पर एप दे रहा लाखों रुपए, जानिए पूरी डिटेल्स

Instagram creators alert app is giving lakhs of rupees:digi desk/BHN/नई दिल्ली/  टिकटॉक (TikTok) को टक्कर देने के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) ने रील्स (Reels) लेकर आया था। वहीं मेटा की स्वामित्व वाली कंपनी अपने क्रिएटर्स को रील्स बनाने के लिए पैसे दे रही है। टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए बोनस प्रोग्राम की घोषणा की थी। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया था कि क्रिएटर्स को एक बिलियन डॉलर्स दिए जाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार एक यूजर को रील्स के लिए 35 हजार डॉलर्स (करीब 26 लाख रुपए) दिए जाएंगे। हालांकि इसके लिए शर्त भी है। एक महीने रील पर 58.1 मिलियन व्यू होना जरूरी है। वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक छोटे क्रिएटर्स को भी कंपनी रील्स पर पैसे ऑफर कर रही है। एक इंस्टाग्राम यूजर जिसके फॉलोअर्स 52 हजार हैं, उसे एक हजार डॉलर्स दिए गए थे।

टेक क्रंच की रिपोर्ट में कहा गया, ‘इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए लगातार बोनस को बढ़ा रही है।’ वहीं 24 हजार फॉलोअर्स वाले क्रिएटर को 9.2 मिलियन व्यूज के लिए 8500 डॉलर्स दिए जा रहे। वर्ज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि किसे कितने पैसे मिलेंगे, राशि दिए जाने का क्या पैमाना है, कितने फॉलोवर्स होने चाहिए और कितने व्यूज होने चाहिए। यह सब क्लियर नहीं है।

इंस्टाग्राम ने कहा कि अभी कंपनी इसे लेकर पहले चरण में है। आने वाले वक्त में इसे लेकर नए नियम जारी किए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि हम क्रिएटर्स को पैसे देकर टेस्टिंग कर रहे हैं। आगे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *