Saturday , September 28 2024
Breaking News

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण दे रहा शुभ संकेत, कुंभ, मीन और इन राशियों को मिल सकते हैं बड़े फायदे !

Chandra Grahan 2021: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  ज्योतिष और खगोलीय गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को पड़ रहा है। 1000 साल में यह सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। हिंदी कैलेंडर के अनुसार यह दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। सनातन धर्म और ज्योतिष में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण 3 राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में…

तुला राशि को रोजगार में फायदा

तुला राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों को नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जो लोग नौकरी में पदोन्नति या आय में वृद्धि की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक परेशानी दूर होगी।

कुंभ राशि वालों के लिए खुलेंगे आय के नए साधन

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण आर्थिक क्षेत्र में लाभ का योग बना रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, पैसा निवेश करना या नए व्यवसाय में निवेश करना भी फायदेमंद रहेगा। साथ ही आपकी नई योजनाओं को परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं।

मीन राशि वालों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण शुभ समाचार ला सकता है। इस राशि के लोगों को धन और संपत्ति के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।

इन राशि वालों को रहना है सावधान

ज्योतिषियों के अनुसार साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण कृतिका नक्षत्र और वृष राशि में हो रहा है, इसलिए मेष, वृष, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को सावधान रहना चाहिए। इस चंद्र ग्रहण से उन्हें आंशिक नुकसान भी हो सकता है।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *