Wednesday , July 3 2024
Breaking News

तार की बाड़ में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर निकाला

 कटनी/बहोरीबंद के वन परिक्षेत्र के कौड़िया बीट के चंदन प्लांट की बाड़ में एक नर तेंदुआ फंस गया। तेंदुए की करीब ढाई वर्ष बताई जा रही है। बाड़ में तेंदुआ फंसा देखकर क्षेत्र में हलचल मच गई। इसकी सूचना वनविभाग दी गई। सुबह करीब दस बजे जब चंदन प्लांट कार्य करने वाले कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने इस बात की जानकारी वनविभाग को दी। इसके बाद करीब 1 घंटे में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कटनी व बांधवगगढ़ से पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।

जाल बिछाकर इलाके की घेरा बंदी

रेस्क्यू टीम ने इसके लिए सबसे पहले जाल बिछाकर इलाके की घेरा बंदी की। इसके बाद तेंदुए के बाड़ से खुद निकलने के लिए टीम ने इंतजार किया। इसके बाद जब निकला तो ट्रेंकुलाइज कर उसे बेहोश किया गया। इसके बाद उसे पिंजरे में डाला गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब तीन घंटे का समय लगा। इसके बाद तेंदुए को शाहडार के जंगल में छोड़ा गया।

रेस्क्यू करने वन विभाग की टीम पहुंच गई

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली आनन-फानन में तेंदुआ को पकड़ने रेस्क्यू करने वन विभाग की टीम पहुंच गई। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रात में ही फंसा होगा। वन विभाग के अनुसार तेंदुए की हालत ठीक है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *