Friday , June 13 2025
Breaking News

Rashifal 7th November: मीन राशि वालों को व्यापार में होगा फायदा, जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा रविवार 

मेष-किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और पारिवारिक सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होने से स्थिति और अधिक मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नए सामाजिक व व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे।

वृष-जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कई कार्य आसान हो जाएंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आध्यात्मिक या भौतिक सुख की अनुभूति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के उत्साह में वृद्धि होगी।

मिथुन-बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शीर्ष अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किए गए किसी भी कार्य में बाधा नहीं आने के कारण कार्य में पूर्ण सफल होने की संभावना अधिक है।

कर्क-व्यावसायिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। सुखद सूचना मिलने से परिवार में उत्साह की वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

सिंह-उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिल सकती है।

कन्या-आर्थिक लाभ होने से परिवार व समाज में स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पिता या संबंधित अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।

तुला-जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलने से सफलता मिलेगी । प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजगार के के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-शासन सत्ता से अपने कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय शांति रहेगी।

धनु-शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन शांतिमय होगा और नए सामाजिक संबंध स्थापित होंगे।

मकर-सामाजिक रिश्तों में मजबूती आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ-पारिवारिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होने से कई कार्य सफल होंगे। पारिवारिक जीवन शांतिमय होगा। व्यावसायिक प्रयासों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन-व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। शीर्ष अधिकारियों व शासन सत्ता का सहयोग मिलने के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

About rishi pandit

Check Also

सोम प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. शिव पुराण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *