Sunday , June 15 2025
Breaking News

Car Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत

Speeding uncontrolled car: digi desk/BHN/सीहोर/ रेहटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर सेमरी गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनो युवक भैरुंदा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वे भोपाल से वापस लौट रहे थे। गमगीन माहौल में सुबह दोनो का नीलकंठ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार नितिन उपाध्याय पिता कमलकिशोर उपाध्याय उम्र 30 वर्ष निवासी मामा कालोनी भैरुंदा व संजय परोलिया पिता अमृत लाल परोलिया उम्र 32 वर्ष निवासी भाइलाल कालोनी भैरुदा दोनों कार से शुक्रवार की रात भोपाल से वापस लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। सेमरी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया और बुरी तरह लहुलुहान दोनों युवक कार में फंसकर रह गए और उनकी वहीं मौत हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद उनके शवों को बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया।

परिजनों ने बताया कि दोनो में अच्छी दोस्ती थी। अन्नकूट उत्सव के चलते दोना भोपाल घूमने गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। नितिन तिलाड़िया सोसायटी में आपरेटर के पद पर काम करता था, जिसकी पिछले साल कोराना काल में शादी हुई थी। उसकी तीन माह की एक बेटी है। वहीं संजय की एक व तीन साल की दो बेटियां हैं। रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि पेड़ से कार टकराने के बाद दोनो युवकों की मौत हुई। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

27 जून की रथयात्रा के लिए भक्तों में उत्साह, भगवान जगन्नाथ देंगे अपनी प्रजा को दर्शन

जबलपुर ज्येष्ठ पूर्णिमा से भगवान जगन्नाथ ज्वर से पीड़ित हैं। बलदाऊ व बहन सुभद्रा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *