CM shivraj reached ancestral village jait on bhaiduj worshiped: digi desk/BHN/सीहोर/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भाईदूज के मौके पर अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटा कुणाल भी साथ हैं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में पहुंचकर कुलदेवी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं नर्मदा घाट पर पहुंचकर मा नर्मदा के दर्शन व पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम जैत पहुंचे। यहां वह ग्रामीणों से मिले और दीपावली और भाई दूज की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में गरीब और किसानों की बेहतरी के साथ प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन किया जाएगा। उन्होंने हाल ही में प्रदेश में सम्पन्न हुए उपचुनाव के नतीजों पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से मुझे सेवा का अवसर प्रदान किया है। मैं प्रदेशवासियों की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
ज्ञात हो कि पिछले साल आइ बाढ़ में ग्राम सोमलवाड़ा में लोगों के आवास क्षतिग्रस्त हो गए थे। सीएम के निर्देश पर यहां ऐसे 45 आवासों का पुनिर्निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूजा-अर्चना के बाद ग्राम सोमलवाड़ा पहुंचेंगे, जहां इन आवासों का निरीक्षण करने के साथ ही हितग्राहियों का सम्मेलन में लोगों से चर्चा करेंगे। शाम साढ़े छह बजे वह बुधनी पहुंचेंगे।
Bhaskar Hindi News