Sunday , May 12 2024
Breaking News

Shahdol: थाना प्रभारी को भेज दिया था उसकी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो.!

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/  पत्नी को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने वाले मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। शहडोल पुलिस ने बताया कि पनवार थाना प्रभारी हीरा सिंह परस्ते और उसकी पत्नी रानी सिंह परस्ते को दो कथित युवक ब्लैकमेल कर रहे थे। शहडोल पुलिस ने अनूपपुर जिले के चचाई थाना अंतर्गत खम्हरिया गांव के रहने वाले मुख्य आरोपी संजय सिंह आर्मो और सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी की पत्नी का प्रेम संबंध पहले संजय सिंह आर्मो के साथ था। बाद में दोनों के बीच अनबन हुई और रानी सिंह की नजदीकि यां सोनू यादव के साथ बढ़ गई। यह बात पहले प्रेमी संजय सिंह आर्मो को नागवार गुजरी। इस बात से नाराज होकर संजय सिंह थाना प्रभारी की पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी संजय सिंह ने रानी सिंह से रुपये और मोबाइल भी लिया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पहले प्रेमी को रास नहीं आया प्रेमिका का धोखा

रानी सिंह का प्रेम संबंध उसके गांव में रहने वाले संजय सिंह आर्मो के साथ शादी से पहले था। हीरा सिंह परस्ते के साथ शादी होने के बाद भी दोनों अलग नहीं हुए और प्रेम संबंध में बने रहे। इस बात का शक हीरा सिंह को भी था। बाद में रानी सिंह का प्रेम संबंध उसी के गांव में रहने वाले सोनू यादव के साथ हो गया। इस बात की जानकारी उसके पहले प्रेमी संजय सिंह आर्मो को लग गई। सोनू यादव को लेकर संजय सिंह आर्मो और रानी सिंह के बीच कई बार विवाद भी हुआ। जब रानी सिंह उसके कहने पर नहीं चल रही थी तो संजय सिंह आर्मो ने अपनी और रानी सिंह की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके पति को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा।

पत्नी को मारने के बाद उसके प्रेमी को भी बुलाया

शनिवार को जब थाना प्रभारी हीरा सिंह पनवार से शहडोल आया तो उसने कथित वीडियो और फोटो अपनी पत्नी को भी दिखाया। उसकी पत्नी ने भी स्वीकार करते हुए उससे बताया कि आरोपी उसे भी ब्लैकमेल करते हैं। इसके बाद बौखलाए पति ने सर्विस रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी को गोली मारा इसके बाद उसने अपनी मृत पत्नी की फोटो ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को भेजी और उसे भी बैठकर बात करने के लिए बुलाया। जब आरोपी नहीं आए तो उसने एक सोसाइड नोट लिखा जिसमें उसने दोनों आरोपितों का नाम लिखकर बताया कि इन दोनों के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और ये हम लोगों को ब्लैकमेल करते थे। इनसे त्रस्त होकर मैने यह कदम उठाया है। पुलिस ने उक्त पत्र को आधार बनाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इनका कहना है

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर दंपति को ब्लैकमेल करते थे। इससे त्रस्त होकर पुलिसकर्मी ने उक्त कदम उठाया था। सुसाइड नोट में भी इस बात का उल्लेख पुलिसकर्मी ने किया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

अवधेश गोस्वामी, एसपी, शहडोल

About rishi pandit

Check Also

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *