
PM Modi at G20 summit: digi desk/BHN/रोम/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी रोम में हैं, जहां जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन चल रहा है। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सभी नेता रोम के विश्व प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन पर पहुंचे। यहां भी सभी ने एक साथ फोटो खिंचवाई। नीचे देखिए फोटो वीडियो। जी-20 यानी दुनिया के 20 ताकतवर देश। ये देश हैं – अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को G20 summit के पहले सत्र में हिस्सा लिया और कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के बारे में बताया।
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि यदि विश्व स्वस्थ्य संगठन भारत की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देता है तो भारत 5 बिलियन डोज बनाकर दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचा सकता है। G20 summit के दौरान पीएम मोदी कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से भी मिल रहे हैं। G20 summit से पीएम मोदी की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उनसे साफ है कि दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों के बीच भारत की छवि किस तरह एक मजबूत देश की है और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका कितनी अहम है। तस्वीरें साफ बयां करती हैं कि इन ताकतवार राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की कैमेस्ट्री कैसी है। जाहिर तौर पर ये तस्वीरें देखकर पीएम मोदी और भारत के विरोधियों के सीने पर सांप लौटते होंगे। देखिए चुनिंदा तस्वीरें
Bhaskar Hindi News