Tuesday , November 3 2026
Breaking News

G-20 Summit: रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू,PM मोदी भी पहुंचे, वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मिले

PM Modi Pope Francis Meet: digi desk/BHN/ अपने इटली दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेटिकन सिटी पहुंचे और पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे। दोनों हस्तियों की बीच कोरोना महामारी से लेकर तमाम मुद्दों पर बात हुई। इसके बाद पीएम मोदी रोम के कन्वेंशन सेंटर पहुंचे जहां जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन हो रहा है। यहां पहुंचने पर इटली के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी यहां कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से उनकी मुलाकात होगी। नीचे देखिए फोटो वीडियो

पीएम मोदी ने पोप को दिया भारत आने का न्योता

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की। बैठक केवल 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन एक घंटे तक चली। पीएम और पोप ने धरती को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की जैसे कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना और गरीबी को दूर करना। पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया। पीएम मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान पोप को भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया है। आखिरी पोप यात्रा 1999 में हुई थी जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और पोप जॉन पॉल द्वितीय भारत आए थे।

 

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें

तेहरान ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव अमेरिका को दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *