MP Vaccination Maha Abhiyan: digi desk/BHN/ भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि हमारा संकल्प 31 दिसंबर तक राज्य में कोरोना का द्वितीय डोज सभी लोगों को लगा देने का है। हमें सभी को कोरोना से संपूर्ण सुरक्षा देनी है। सीएम शिवराज ने राज्य में मध्य प्रदेश टीकाकरण महाअभियान के तहत 7 करोड़ डोज़ पूर्ण होने पर स्वास्थ्य कर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया।
शिवराज ने कहा कि विरोध और भ्रम के बीच भी हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त परिश्रम किया है। नदी-नाले, पहाड़ों को पार करके भी हमारे स्वास्थ्यकर्ताओं ने टीकाकरण का कार्य किया है। मुझे अपने हेल्थ वर्कर्स पर नाज है। उन्होंने कहा कि दूसरे डोज़ के लिए जागृति लाने के लिए हम नए तरीके से अभियान चलाएं। जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर वैक्सीन लगाएं, क्योंकि वैक्सीन ही संपूर्ण सुरक्षा कवच है।
उन्होंने कहा कि कल हमने 7 करोड़ कुल डोज़ पूरे किए हैं। प्रथम डोज़ मध्यप्रदेश में 92 प्रतिशत लोगों को और द्वितीय डोज़ 37 प्रतिशत बहनों और भाइयों को लग चुके हैं। इस उपलब्धि पर मैं स्वास्थ्य विभाग के जुड़े लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। शिवराज ने कहा कि मेरे सभी स्वास्थ्यकर्मी भाई-बहनों, कलेक्टर्स, सांसद, विधायक, मेयर, सभी जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं एवं समस्त नागरिकों ने वैक्सीनेशन की लक्ष्य प्राप्ति में जो योगदान दिया है उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
Bhaskar Hindi News