Sunday , May 12 2024
Breaking News

Ayodhya Deepotsav: दिवाली के मौके पर 12 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Deepotsav Ayodhya 2021: digi desk/BHN/लखनऊ/  दिवाली के मौके पर राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। अयोध्‍या में इस अवसर पर राम की पैड़ी पर 9 लाख दीपों को एक साथ जलाया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या शहर में तीन लाख दीपक अतिरिक्त लगाए जाएंगे। इस तरह कुल 12 लाख दीपों को एक साथ जलाया जाएगा, तो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय के 12000 वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे। इनमें से 7.51 लाख दीपक राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे, तो डेढ़ लाख से ज्यादा दीपक अयोध्या के प्राचीन मठ मंदिर और कुंडों पर जलाए जाएंगे। इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा, क्योंकि ये 1 नवंबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा। दीपोत्‍सव पर थ्री-डी होलोग्रैफिक शो, लेजर शो और आतिशबाजी भी कराई जाएगी। इस दौरान श्रीलंका का सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन करेगा और एक से पांच नवंबर तक विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दीपोत्सव के कार्यक्रम

  • दीपोत्सव का कार्यक्रम 1 नवंबर को होगा। अयोध्या में इस दिन से रामायण कॉन्क्लेव और रामायण शिल्प बाजार शुरू हो जाएगा। एक नवंबर की शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। दीपोत्सव में भारत सरकार के पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही वियतनाम और केन्या के एंबेसडर भी दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे।
  • अयोध्या में 3 नवंबर को पारंपरिक दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। भगवान राम पुष्पक विमान से पहुंचेंगे। अयोध्या राम कथा पार्क में उनका अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद हेलीकॉप्टर से पूरे अयोध्या में पुष्प वर्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे। इसके बाद राम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकलेगी। साथ ही सरयू जी की भव्य आरती होगी।
  • इस दिन राम की पैड़ी पर 7.51 लाख दीपक प्रज्वलित होंगे। अगले दिन भी 7.51 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा लेजर शो और लाइटिंग भी होगी। अयोध्या की गलियां और घाट 5 नवंबर तक रोशनी से जगमग रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर को अयोध्या में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सुबह हनुमान जयंती के मौके पर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर गोरखपुर मठ के लिए रवाना होंगे।

About rishi pandit

Check Also

विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है

वैशाख की विनायक चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *