Monday , May 20 2024
Breaking News

Rewa: सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, वन स्टाफ सेंटर प्रबंधन ने लिया संज्ञान 

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आश्रय के लिए भटक रही एक नाबालिग लड़की को आश्रय देना तो दूर उसकी मजबूरी का फायदा सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने उठा लिया। लड़की का आरोप है कि वह सुलभ शौचालय के पास घूम रही थी। जहां सुलभ शौचालय के कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वन स्टाफ सेंटर प्रबंधन के पत्र पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को चिरूहुला के लोगों के द्वारा वन स्टाफ सेंटर ले जाया गया था। जहां लड़की अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात सेंटर प्रबंधन को बताई। जिसके बाद प्रबंधन द्वारा बिछिया थाना को पत्र लिखा कर कार्रवाई किए जाने मांग की गई थी। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सुलभ शौचालय के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

लड़की के बयान के आधार पुलिस दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज करके लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही जांच कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा।

दरअसल लड़की चिरूहुला के आसपास कई दिनों से घूम रही थी। लोगों ने उससे पूछताछ किया तो वे समझ गए। लड़की रीवा में भटक रही हैं। जिसके चलते उन्होंने वन स्टाफ सेंटर को इसकी सूचना दिए। सेंटर के लोग उसे ले गए और पूछताछ किए और जब लड़की अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई तो उनके होश उड़ गए। जानकारी के तहत लड़की सिंगरौली जिले की रहने वाली है। वह चिरूहुला मंदिर आई हुई थी और वह भटक रही थी।

परिजनों की भी तलाश

बिछिया थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर ने बताया कि लड़की आश्रय केंद्र में रह रही है। उसके माता-पिता व स्वजन के संबंध में जानकारी ली जा रही है। वहीं लड़की के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *