Saturday , May 4 2024
Breaking News

T20 world cup 2021: शनिवार से शुरू होंगे टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले, जानिए, कब और किस से भिड़ेंगी टीमें, ये रहा टीम इंडिया का शेड्यूल 

T20 world cup 2021 indian team full schedule: digi desk/BHN//नई दिल्ली/ आइसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 तय हो गए हैं और इसी के साथ सभी टीमों के मुकाबले भी पक्के हो चुके हैं। पहले राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका, बांग्लादेश, स्काटलैंड और नामिबिया ने विश्व कप के मुख्य मुकाबलों में जगह बनाई। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की 6-6 टीमों के बीच अब टूर्नामेंट के अपने नाम करने की होड़ मचेगी। भारतीय टीम ग्रुप 2 में है जहां उसका सामना बाकी की पांच टीमों के साथ होगा। चलिए जान लेते हैं इस विश्व कप में कब और किस टीम के साथ टीम इंडिया का सामना होना है।

टी20 विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करने वाली है। भारत ग्रुप 2 में है जहां पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ स्काटलैंड और नामिबिया की टीम होगी। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान दो ऐसी टीमें हैं जिसने पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। न्यूजीलैंड की टीम को अंडरडाग माना जा रहा है जबकि अफगानिस्तान के साथ सुपर 12 में पहुंची स्काटलैंड और नामिबिया भी कड़ी टक्कर देगी।

भारतीय टीम का कार्यक्रम

टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर रविवार को पाकिस्तान के साथ शाम साढे सात बजे शुरू होगा। 31 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ होना है। वहीं अफगानिस्तान और भारत 3 नवंबर को आमने सामने होंगे। 5 अक्टूबर को स्काटलैंड की टीम भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी। आखिरी लीग मैच में नीमिबिया की टीम 8 नवंबर को टीम इंडिया से खेलेगी।

  1. भारत बनाम पाकिस्तान 24 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)
  2. भारत बनाम न्यूजीलैंड 31 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)
  3. भारत बनाम अफगानिस्तान 3 नंबबर (अबु धाबी, शाम 7.30 बजे)
  4. भारत बनाम स्काटलैंड 5 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)
  5. भारत बनाम नामिबिया 8 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

 

About rishi pandit

Check Also

डेडलाइन निकली, PAK समेत इन टीमों ने अभी तक नहीं किया स्क्वॉड का ऐलान

मुंबई टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने में अब महज एक महीने से भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *