Saturday , May 4 2024
Breaking News

Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर हाथों में रचा रहीं मेहंदी तो ये डिजाइन ट्राई करें, लोकप्रिय हो रहा ये ट्रेंड 

Karwa Chauth Mehndi Designs 2021: digi desk/BHN/ इस साल करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा। हिंदू महिलाएं इस त्योहार के लिए कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर देती है। यह आप भी करवा चौथ व्रत रख रही है और अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाना चाहती है तो हम यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड में चल रहे कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। Karwa Chauth में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत को पूरा माना जाता है, इसलिए व्रत रखने से पहले आज ही आपको अपने हाथों पर मेहंदी लगानी चाहिए।

हाथों पर मेहंदी लगाकर मनाया जाता है करवा चौथ

करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने की प्रथा बीते हजारों सालों से चली आ रही है। मेहंदी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस महिला की मेहंदी जिसकी ज्यादा गाढ़े रंग वाली हाथों में उभरती है, उसका पति उसे उतना ही ज्यादा प्रेम करता है। करवा चौथ की मेहंदी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ की मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, महिला को अपने पति और ससुराल वालों से उतना ही ज्यादा प्यार मिलता है।

मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन

अगर आप करवा चौथ पर मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आप इन तस्वीरों से कुछ आइडिया ले सकती हैं। आज हम करवा चौथ करने वाली महिलाओं के लिए मेहंदी का लेटेस्ट और आसान डिजाइन बताने जा रहे हैं।

मेहंदी लगाना इसलिए होता है शुभ

धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का पहला व्रत माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए रखा था। इस व्रत के कारण उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई, तभी से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आप भी इस मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। करवा चौथ की पूजा चंद्रमा के उदय होने पर की जाती है।

करवा चौथ पर 16 श्रृंगार का महत्व

करवा चौथ के व्रत में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। जिसमें मेहंदी का विशेष महत्व दिया गया है। हर कोई अपने हाथों पर बेहतरीन मेहंदी डिजाइन रखना चाहता है। अरबी, घंटी और पारंपरिक मेहंदी मेहंदी के कुछ डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में है। साथ ही आप ज्वैलरी डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं, यह इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन भी काफी चलन में है।

इन उपायों को आजमाएंगे तो खूब चढ़ेगा मेहंदी का रंग

यदि आप अपने मेहंदी का रंग अच्छे से उभारना चाहती है तो पहले हाथों में नीलगिरी का तेल लगाएं। नीलगिरी के तेल से हाथों में अच्छी खुशबू आती है। मेहंदी का रंग भी अच्छा आता है।

हाथों में मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

हाथों में करवा चौथ की मेहंदी लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप मेहंदी किस समय करवा रहे हैं। कुछ महिलाएं रात को सोने से पहले मेहंदी लगवाती हैं ताकि शेष काम पूरे कर सके, इस बात का भी ध्यान रखें कि ज्यादा देर से मेहंदी लगाने पर हाथों में रंग गहरा नहीं हो पाता है। ऐसे में करवा चौथ से 2 दिन पहले मेहंदी लगानी चाहिए, क्योंकि मेहंदी का रंग पूरी तरह 2 दिन बाद ही बनता है। जब मेहंदी सूख जाए तो तवे पर 4-5 लौंग लगाएं और उस धुएं का सेक हाथों पर दें, ऐसा करने से हाथों में मेहंदी का रंग और अधिक गहरा हो जाता है।

Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Noida

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय नोएडा में : रात 8 बजकर 07 मिनट पर

  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Mathura
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय मथुरा में : रात 8 बजकर 8 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Bareilly
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय बरेली में : रात 7 बजकर 59 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Patna
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय पटना में : रात 7 बजकर 42 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Ranchi
  • रांची में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय : रात 7 बजकर 46 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Lucknow
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय लखनऊ में : रात 7 बजकर 56 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Meerut
  • मेरठ में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय : रात 8 बजकर 4 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Agra
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय आगरा में : रात रात 8 बजकर 07 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Delhi
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय दिल्ली में : रात 8 बजकर 07 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Mumbai
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय मुंबई में : रात 08 बजकर 46 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Aligarh
  • अलीगढ़ में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय : रात 08 बजकर 6 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Gorakhpur
  • गोरखपुर में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: रात 7 बजकर 46 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Prayagraj
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय प्रयागराज में : रात 7 बजकर 56 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Dehradun
  • देहरादून में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय : रात 8 बजे
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Jamshedpur
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय जमशेदपुर में : रात 7 बजकर 44 मिनट पर
  • Karwa Chauth 2021 Moon Rising Timing in Varanasi
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय वाराणसी में : रात 7 बजकर 51 मिनट पर

About rishi pandit

Check Also

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं जरूर करें यह काम

खासतौर पर महिलाओं का इस बात का ख्याल रखना चाहिए की मां लक्ष्मी की कृपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *