Sunday , April 28 2024
Breaking News

Kisan Andolan: 26 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत अब 22 नवंबर को, कुंडली बॉर्डर पर हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग

Kisan Andolan: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ अखिल भारतीय किसान यूनियन की 26 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है। अब ये 22 नवंबर को होगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने ये फैसला लिया है। कहा है कि लखनऊ में भी महापंचायत होगी। बता दें कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन के 11 माह होने पर 26 अक्टूबर को राजधानी के सीमा पर आयोजन होना था। वहीं किसान संगठन ने कुंडली बॉर्डर पर हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग की है।

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। वह अखिल भारतीय धरने का भी आह्रान किया। मोर्चा ने लखीमपुर हिंसा मामले में गए गए एक बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। यादव संगठन की कोर कमेटी के सदस्य रहे हैं।

एक किसान नेता ने कहा कि योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। वह वह लखीमपुर में मारे गए एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे। यादव बैठकों और संगठन के गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते। इसके अलावा किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जसबीर सिंह विर्क के नेतृत्व वाला भारतीय सिख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं था,और न कभी होगा। संगठन के नेताओं ने कहा कि कुंडली बॉर्डर पर 15 अक्टूबर को निहंगों के एक समूह द्वारा मारे गए लखबीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लखबीर सिंह को किसी से 30 हजार रुपये मिलने की बात कही जा रही है, जो प्रदर्शन को पटरी से उतारने के लिए दिये गये थे।

 

About rishi pandit

Check Also

मणिपुर में उग्रवादियों ने रात घात लगाकर किया CRPF बटालियन पर हमला, 2 जवान शहीद

विष्णुपुर मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां कुकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *