Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Amisha Pate: अमीषा पटेल ने कहा मेरे साथ हो सकता था दुष्‍कर्म!

Amisha Patel :patna/ बिहार में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। बीते कुछ वर्षों में चुनाव प्रचार में फिल्‍मी कलाकारों को भी बुलाए जाने का चलन शुरू हुआ है। कई बार इनके साथ विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। इसमें अभिनेत्री अमीषा पटेल प्रचार के लिए आईं थीं। अमीषा ने यहां औरंगाबाद की ओबरा सीट के लोजपा प्रत्‍याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा के लिए चुनाव प्रचार किया था। लेकिन प्रचार के बाद अमीषा ने प्रकाश चंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगा दिए। उन्‍होंने कहा कि प्रकाश चंद्रा ने जबरन चुनाव प्रचार करने का दबाव बनाया और भीड़ के बीच भेजना चाहा। अमीषा ने कहा कि भीड़ उनके कपड़े फाड़ सकती थी और उनके साथ दुष्‍कर्म भी हो सकता था।

अमीषा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हजारों लोगों की भीड़ पागलों की तरह गाड़ी पर टूट रही थी। डॉ. चंद्रा ने इसी दौरान उनपर जबरन भीड़ में जाने का दबाव बनाया। वहां भीड़ कपड़े उछालने के लिए तैयार दिख रही थी। उस माहौल में उनके साथ दुष्‍कर्म तक हो सकता था।

About rishi pandit

Check Also

क्रिकेट की विरासत जारी: लॉर्ड्स में तैमूर अली खान, दादा पटौदी से प्रेरित

करीना कपूर खान और सैफ अली खान टिनसेलटाउन के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *