सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के रैगांव विधानसभा के उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन व
डीएसपी मुख्यालय ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारी सुरभि शर्मा के मार्गदर्शन में जैतवारा थाना पुलिस CRPF पुलिस बल के साथ जैतवारा कस्बे में स्थित मुख्य बाजार व थाना क्षेत्र के कोठरा, पोईंधाकला, खमहरिया व तुर्री ग्राम में फ्लैग मार्च निकाला और मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थानीय जिम्मेदार लोगों को आवश्यक जानकारी एकत्रित की।
इस दौरान उप निरीक्षक विजय सिंह ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते हुए अनैतिक गतिविधियों की जानकारी बेझिझक पुलिस तक पहुंचाने की समझाइश दी फ्लैग मार्च में एएसआइ डी एस उपाध्याय,जी पी वर्मा समेत आधा सैकड़ा से अधिक की संख्या में CRPF के पुलिस जवान शामिल रहे।
Bhaskar Hindi News