Saturday , May 18 2024
Breaking News

CWC Meeting: सोनिया गांधी बोलीं- ‘मैं ही पूर्णकालिक अध्यक्ष’, सितंबर 2022 में होगा नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

CWC Updates: digi desk/BHN/ सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को कांग्रेस की शीर्ष संस्था – कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है। सुबह 10 बजे से जारी इस बैठक में शुरुआत में सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा, ‘स्थाई पार्टी अध्यक्ष के रूप में मैं पूरी तरह सक्रिय रही हूं। मैं ही पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष हूं। मुझसे सीधी बात करिए मीडिया के जरिए बात करने की जरूरत नहीं है। सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी सफलता मिलेगी।’ इस बीच, समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस नेता अध्यक्ष का चुनाव सितंबर 2022 में होगा।

पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष वाले सोनिया गांधी के बयान को बहुत अहम माना जा रहा है। यह उन नेताओं को जवाब है, जो पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं। सीडब्ल्यूसी में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि लखीमपुर-खीरी की चौंकाने वाली घटनाएं भाजपा की मानसिकता दिखाती है। सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-‘किसानों तीन कानूनों से रौंदा जा रहा, निजी कंपनियों के लाभ के लिए कृषि कानून लाए गए हैं। मोदी सरकार ने सिर्फ ‘बेचो बेचो और बेचो’ की नीति अपना रखी है।

संगठनात्मक चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव, जी-23 नेताओं का विद्रोह और लखीमपुर खीरी घटना सहित वर्तमान राजनीतिक स्थिति एजेंडे में शीर्ष पर है। COVID-19 महामारी के प्रकोप के बाद से कांग्रेस ने CWC की पहली बैठक बुलाई है।

 

About rishi pandit

Check Also

देश के बड़े शहरों में घर खरीदना हुआ और महंगा, जानिए कहां कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली क्रेडाई कोलियर्स लायसेस फोरास ( CREDAI Colliers Liases Foras) रिपोर्ट के अनुसार  भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *