Sunday , May 12 2024
Breaking News

Corona Update: देश में सक्रिय केस 205 दिनों में सबसे कम, पिछले 24 घंटे में 21 हजार मामले, केरल में मिले आधे

India corona cases active cases lowest in 205 days/नई दिल्ली/  भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,257 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 39 लाख 15 हजार 569 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,40,221 हो गई। सक्रिय मामले 205 दिनों में सबसे कम हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 271 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 4,50,127 हो गई है।

लगातार 14 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण में दैनिक वृद्धि 30,000 से नीचे रही है। यहां देखा जाए तो केरल एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां पूरे देश में सामने आ रहे मामलों में आधे से ज्यादा केस मिल रहे हैं। ऐसे ही बीते दिन केरल में 12,288 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,40,221 हो गई है, जो कुल संक्रमणों का 0.71 फीसद है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 97.96 फीसद दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 3,977 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

इसके अलावा, गुरुवार को 13,85,706 टेस्ट किए गए, जिससे देश में अब तक किए गए COVID-19 टेस्ट की की कुल संख्या 58,00,43,190 हो गई। दैनिक सकारात्मकता दर 1.53 फीसद दर्ज की गई। पिछले 39 दिनों से यह तीन फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.64 फीसद दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 105 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे है।

बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 32 लाख 25 हजार 221 हो गई है। मृत्यु दर 1.33 फीसद दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 93.17 करोड़ से अधिक डोज लगा दी गई है।

भारत ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा पार कर लिया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, और 16 सितंबर को 50 लाख। यह 28 सितंबर को 60 लाख के पार चला गया, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार हो गया था। भारत ने 4 मई को दो करोड़ COVID-19 मामलों और 23 जून को तीन करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर लिया था।

 

About rishi pandit

Check Also

ओडिशा के कंधमाल में पद्म पुरस्कार विजेता पूर्णमासी जानी को पीएम मोदी ने किया नमन

कंधमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के कंधमाल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *