Saturday , May 11 2024
Breaking News

Navratri 2021: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में होंगे 8 दिन, चतुर्थी तिथि का क्षय, जानिए हर तिथि और मुहूर्त 

Navratri 2021: digi desk/BHN/ हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा होता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा की मूर्ति विराजी जाती है और 9 दिनों तक माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर, गुरुवार के दिन से हो रही है। वहीं 15 अक्टूबर को नवरात्रि समाप्त हो जाएंगी। इस साल नवरात्रि 8 दिन की ही होंगी, जिनमें मां दुर्गा के सभी 9 स्वरूपों की पूजा होगी। इस साल नवरात्रि के दौरान तिथियां कम हुई हैं। इस वजह से अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां हम बता रहे हैं कि इस साल महाअष्टमी, महानवमी और दशहरा की तिथि किस दिन है।

मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से पूजा करने पर माता रानी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं। लेकिन तिथियों को लेकर असमंजस होने पर कई तरह की परेशानियां होती हैं। यहां तिथियों की सही जानकारी दी जा रही है।

किस तिथि में हुआ बदलाव

इस साल चतुर्थी तिथि का क्षय होने के कारण शारदीय नवरात्रि आठ दिन के हो रहे हैं। इस वजह से 7 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि होगी और 10 अक्टूबर को पंचमी तिथि आ जाएगी। इसके बाद हर तिथि पूरे एक दिन रहेगी। इस वजह से महाअष्टमी 13 अक्टूबर को महानवमी 14 अक्टूबर को और दशहरा 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। 9 अक्टूबर को एक साथ मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी।

शारदीय नवरात्रि 2021 में कौन सी तिथि किस दिन

7 अक्टूबर (पहला दिन)- मां शैलपुत्री की पूजा

8 अक्टूबर (दूसरा दिन)- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

9 अक्टूबर (तीसरा दिन)- मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा

10 अक्टूबर (चौथा दिन)- मां स्कंदमाता की पूजा

11 अक्टूबर (पांचवां दिन)- मां कात्यायनी की पूजा

12 अक्टूबर (छठवां दिन)- मां कालरात्रि की पूजा

13 अक्टूबर (सातवां दिन)- मां महागौरी की पूजा

14 अक्टूबर (आठवां दिन)- मां सिद्धिदात्री की पूजा

15 अक्टूबर- दशमी तिथि ( व्रत पारण), विजयादशमी या दशहरा

 

About rishi pandit

Check Also

आज 10 मई को परशुराम जयंती पर इस विधि से करें पूजा-आरती, जानें शुभ मुहूर्त में

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर परशुराम जयंती का पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *