Thursday , May 29 2025
Breaking News

MP: भारतीय महिला हॉकी टीम भोपाल पहुंची, मंगलवार को मुख्‍यमंत्री करेंगे सम्‍मानित 

MP Sports Indian womans hockey teem: digi desk/BHN/भोपाल/टोक्‍यो में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम सोमवार को राजधानी पहुंच गई है। राजा भोज विमानतल पर भारतीय टीम का जोरदार स्‍वागत किया गया। यहां पर जमकर डोल बाजों के साथ टीम का स्‍वागत किया गया। सभी खिलाडि़यों को फूल माला से सम्‍मान किया गया।

मंगलवार को राजधानी के मिंटो हाल में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिंटो हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे ।इसके अलावा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रओ निगोमबम हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन, सचिव राजेंद्र सिंह तथा महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक तुषार खांडेकर भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय महिला टीम ने 2016 के रियो ओलंपिक में भागीदारी की थी, उस समय मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर मे प्रशिक्षण प्राप्त सात खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। इस बार 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित व मप्र के लिए खेली पांच खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया शामिल है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य

रानी रामपाल (कप्तान) , सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा ,गुरजीत कौर ,सलीमा टेटे ,उदिता ,मोनिका, निक्की प्रधान ,नेहा ,पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई.रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो।

टीम के साथ मध्‍य प्रदेश राज्‍य हाकी अकादमी के कोच परमजीत सिंह भी आए है। भारतीय महिला टीम का खेल संचालक रवि कुमार गुप्‍ता, संयुक्‍त संचालक डॉ; विनोद प्रधान व बीएस यादव ने टीम का स्‍वागत किया।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए अब सीधी ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी, आईटी प्रोफेशनल्स के लिए खुशखबरी

ग्वालियर  केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश खासकर चंबल अंचल को एक नई ट्रेन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *