Friday , May 17 2024
Breaking News

OMG: 39 दिन के बच्चे पर पिता की हैवानियत, एक झटके में तोड़ दी 71 हड्डियां, बच्चे ने तोडा दम!

England, Father cruelty on 39 day old child: digi desk/BHN/ इंग्लैंड में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही बेटे की हत्या कर दी। इस हैवान पिता ने अपने 39 दिन के बेटे को इतनी जोर से झकझोरा कि उसकी 71 हड्डियां टूट गई। इसके बाद उस लड़के की मौत भी हो गई। तीन साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने पिता को हत्या का दोषी पाया है और सजा भी सुनाई है। इस घटना में दोषी पाए गए पिता का नाम जेम्स क्लार्क है। जेम्स ने साल 2018 में अपने ही बेटे की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट तीन साल बाद उसे 15 साल की जेल की सजा सुनाई है।

घटना ब्रिटेन के साउथ ग्लूस्टरशायर के वार्मली की है। साल 2018 में जेम्स क्लार्क की पत्नी हेलेन जेरेमी एक सुबह सोकर उठी तो 39 दिन का बच्चा बिस्तर पर मरा पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून निकल रहा था। अपने बच्चे की यह हालत देखकर मां पागल हो गई और पुलिस के साथ-साथ डॉक्टरों को भी सूचित किया।

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शान क्लार्क नाम के इस बच्चे को उसके पिता ने ही मारा था। उसके ऊपर कम से कम तीन बार हमला हुआ था। इस वजह से उसकी 71 हड्डियां टूट गईं थी और सिर से खून निकलने लगा था। इसी वजह से उसकी मौत हुई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार जनवरी 2018 में जेम्स क्लार्क ने अपने बेटे शॉन क्लार्क को रात में बिस्तर पर सुलाने से पहले ऐसा झकझोरा कि उसके सीने की हड्डियों में 71 जगहों पर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद उसने बेटे को बिस्तर पर सुला दिया और खुद भी सोने चला गया। रात भर बच्चे के सिर से खून निकलता रहा और उसकी मौत हो गई। उसकी मां हेलेन जेरेमी सुबह उठी तो उसे बच्चा मरा हुआ मिला था।

कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

बच्चे के पिता जेम्स क्लार्क के खिलाफ मुकदमा चलाने वाले जेन ओसबोर्न क्यूसी ने कोर्ट को बताया, कि जेम्स क्लार्क ने अपने बेटे को तेजी झकझोरा, जिससे उसकी छाती की हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया और सिर से खून बहने लगा। यह घातक घटना थी। इस मामले में सजा सुनाते हुए जज ने कहा, “हत्या का हर अपराध न केवल एक जीवन को समाप्त करता है, बल्कि दूसरों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है और यह एक हैवानियत का मामला है।”

About rishi pandit

Check Also

साल 2024 में रेकॉर्ड संख्या में सऊदी पहुंचेंगे हाजी, मक्‍का तक हर सड़क तैयार

रियाद  इस साल, 2024 के हज के लिए दुनियाभर से मुसलमानों का सऊदी अरब पहुंचना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *