Sunday , November 8 2026
Breaking News

MP Corona Vaccination : ग्रामीण की अजीब शर्त, बोला- प्रधानमंत्री मोदी को बुलाओ तभी लगवाऊंगा टीका..!

Corona Vaccination in MP: digi desk/BHN/ धार/डही/ विकासखंड डही के नर्मदा किनारे स्थित दूरस्थ ग्राम किकरवास में शनिवार शाम को डोर -टू -डोर टीकाकरण करने गए अमले के सामने एक ग्रामीण ने अजीब शर्त रख दी। उसने खुद के व उसके परिवार वाले लोगों का टीकाकरण नहीं करवाया।

कर्मचारी उसे लगातार समझाते रहे

ग्रामीण बार-बार यही कहता रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलवाओ तभी टीका लगवाऊंगा। टीकाकरण दल के कर्मचारी उसे लगातार समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना और अपनी अजीब सी जिद पर अड़ा रहा।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

ऐसे में दल प्रभारी के रूप में मौजूद वहां के शिक्षक ने उसे समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को तो बुलाना संभव नहीं है। लेकिन यदि आप चाहते हो तो मैं एसडीएम या तहसीलदार को बुलवा सकता हूं। लेकिन इस पर भी वह ग्रामीण नहीं माना और काफी देर तक यही कहता रहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद यहां आएंगे तो ही टीका लगवाऊंगा। इस घटना का वीडियो रात में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।

 

About rishi pandit

Check Also

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो से पहले विवाद, ‘पटियाला पेग’ समेत 4 गानों पर रोक लगाने की मांग

 इंदौर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जेएनएल स्टेडियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *