Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Cabinet Expansion: यूपी में योगी कैबिनेट का विस्तार, 7 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Yogi Cabinet Expansion: digi desk/BHN/ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट का विस्तार करते हुए 7 नये चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। राज्यपाल आनंदी बेन ने जितेन्द्र प्रसाद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, डॉ. संगीता बलवंत बिंद, संजीव कुमार गोंड, दिनेश खटीक और धर्मवीर सिंह प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें से सिर्फ जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, बाकी सभी ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। आपको बता दें कि योगी सरकार में वर्तमान में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्य मंत्री सहित 53 मंत्री हैं। अब 7 और मंत्रियों को स्थान दिया गया है। अगले साल के शुरू में होने वाले यूपी चुनाव से पहले यह भाजपा का बड़ा फैसला माना जा रहा है। नए चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान देकर जनता तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई है कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

इन चेहरों को मिला मौका

जितिन प्रसाद – ये यूपी के बड़े ब्राह्मण नेताओं में एक हैं। जून 2022 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और 2 बार सांसद व राज्यमंत्री रहे।

छत्रपाल सिंह गंगवार – बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक हैं। 2017 में दूसरी बार विधायक बने। ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। 1980 से RSS में हैं और प्रचारक रह चुके हैं।

संगीता बलवंत बिंद – गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं। पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं। पहली बार विधायक चुनी गई हैं। युवा नेता हैं जो छात्र और पंचायत राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं।

संजीव कुमार गोंड – अनुसूचित जनजाति से आते हैं, ओबरा सीट से विधायक हैं।

दिनेश खटिक – मेरठ के हस्तिनापुर सीट से विधायक हैं। पार्टी के अनुसूचित जाति का चेहरा बनेंगे।

पलटू राम – पलटू राम बलरामपुर सदर की सुरक्षित सीट से बीजेपी विधायक हैं।सादगी से रहने वाले और जमीन से जुडे़ नेता के रूप में मशहूर हैं।

धर्मवीर सिंह प्रजापति – आगरा के MLC हैं, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। RSS के सदस्य रहे हैं और भाजपा में कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले योगी सरकार ने विधान परिषद के लिए 4 नामों की सिफारिश की है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए सरकार ने चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, गोपाल अंजान भुर्जी, जितिन प्रसाद और संजय निषाद के नाम की सिफ़ारिश की।

About rishi pandit

Check Also

शिवा शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, मॉडल श्रद्धा पर प्रताड़ना के आरोप

  लखनऊ लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *