Thursday , May 29 2025
Breaking News

MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा की सोच, जो दरिद्र है वही नारायण

CM shivraj singh chouhan said thinking/digi desk/BHN/ भोपाल/एक सरकार के मुखिया के रूप में हम सबके कल्याण की योजना बनाएंगे, हमें सभी के लिए काम करना है, पर जो सबसे नीचे है, दरिद्र है, वही अपना नारायण है, भगवान है। यही भाजपा की सोच है। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राजधानी के लालघाटी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है, पर गरीबों का ध्यान सबसे ज्यादा है। उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार भी इसी रास्ते पर चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी को खड़ा करने और उसे विचारधारा देने में पं. दीनदयाल उपाध्याय का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देशहित में नहीं थी। इसलिए देश में कांग्रेस के विकल्प की जरूरत थी। तब पं. दीनदयाल ने कहा था कि हमारी संस्कृति, परंपराएं और जीवनमूल्य अत्यंत प्राचीन हैं। हमें विदेशों की नकल करने की क्या जरूरत है। हम अपने मूल्यों के आधार पर अपना देश बनाएंगे। इसलिए उन्होंने एकात्म मानव दर्शन की अवधारणा दी। उधर, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर भाजपा ने प्रदेश के 65 हजार बूथों पर वृद्धाश्रम, अस्पतालों और बस्तियों में सेवा के आयोजन किए। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पन्ना एवं छतरपुर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल के लालघाटी तो मुरैना में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। भोपाल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा राजाभोज एवं अग्रसेन मंडल के बूथ क्रं. सात, आठ एवं 21, सीमा सिंह सुभाष मंडल के बूथ क्रमांक 58 एवं 70, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी अरेरा मंडल के सदभावना उद्यान, साईंबाबा नगर, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल साकेत नगर मंडल के बूथ क्रमांक. 293, राहुल कोठारी चौक मंडल के बूथ क्रमांक. 25 में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। शिवपुरी में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद ने सतनवाड़ा के बूथ क्र. 250 पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी पार्टी पदाधिकारी आयोजनों में शामिल हुए।

कार्यालय परिवार के सदस्यों का किया सम्मान

प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में वर्षो से सेवाएं दे रहे माली, सफाईकर्मी, तकनीकी कर्मचारी एवं कार्यालयीन कर्मचारियों का सम्मान किया गया। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यालय परिवार के सदस्यों का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया।

 

About rishi pandit

Check Also

चाचा-भतीजे हत्याकांड मामले से पर्दा उठ चुका, शराब नहीं डीजल कारोबारियों ने की चाचा-भतीजे की हत्या

मुरैना  चाचा-भतीजे हत्याकांड मामले से पर्दा उठ चुका है। मुरैना जिले के सिहौनियां क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *