Astrology: digi desk/BHN/ शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, दांपत्य और सौंदर्य का कारक माना जाता है। जब शुक्र अच्छी स्थिति में होते हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस वजह से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। शुक्र ग्रह फिलहाल तुला राशि में मौजूद हैं और 5 राशियों पर मेहरबान हैं। शुक्र 2 अक्टूबर तक तुला राशि में ही रहेंगे और इन्ही पांच राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। अगले 8 दिन इन राशियों के लिए बहुत ही शानदार साबित होने वाले हैं। ये पांच राशियां कौन सी हैं, यहां जान लीजिए।
इन 5 राशियों पर मेहरबान हैं मां लक्ष्मी
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए अगले 8 दिन बेहद शानदार रहने वाले हैं। लक्ष्मी जी की कृपा से धन लाभ होगा और सभी महत्वपूर्ण काम सफल होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी अच्छा समय बीतेगा और जीवन में हर तरह की खुशी मिलेगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए भी अगले 8 दिन बहुत शुभ रहेंगे। इस दौरान खूब पैसा मिलेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी मजबूती होगी। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। करियर में भी तरक्की होगी।
तुला
शुक्र ग्रह अपनी राशि तुला में ही मौजूद हैं। इस वजह से इस राशि के लोगों के लिए समय सबसे अच्छा चल रहा है। दांपत्य जीवन और करियर के लिहाज से इन लोगों का सबम बहुत ही बेहतरीन रहेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय आर्थिक रूप से काफी बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी और नए काम शुरू करने के लिए सही समय है। करियर के लिहाज से भी समय शुभ है।
कुंभ
कुंभ राशि पर भी भगवान शुक्र की कृपा बनी रहेगी। इससे पैसा और मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है और बिजनेस करने वाले लोगों का व्यापारी वर्ग में नाम हो सकता है।