Saturday , November 7 2026
Breaking News

Satna: मुख्यमंत्री ने वितरित किये किसानों को बीज मिनीकिट एवं अधोसंरचना निधि की राशि, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

कृषि उपज मंडी में हुआ जिला स्तरीय आयोजन

सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मिंटो हाल भोपाल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश भर के बीज ग्रामों का शुभारंभ और कृषक उत्पाद संगठनों को प्रमाण पत्र गठन तथा कृषि अधोसंरचना निधि के अंतर्गत किसानों को राशि और बीज मिनीकिट का वितरण किया। सतना जिले के सभी विकासखंडो में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किसानों को मिनी बीजकिट भी वितरित किये।

सोहावल विकासखंड सहित जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी परिसर सतना के किसान रेस्ट हाउस के हाल में आयोजित किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने किसानों को खरीफ फसलों के उत्पादन, कीट प्रकोप और कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी और उप संचालक कृषि बीएल कुरील ने बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होशंगाबाद के कृषक ईश्वरदास, विदिशा के विपिन त्रिपाठी और देवास के बाबूलाल खैर से संवाद किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसुमारिया, कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी भी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ने रामनगर के कार्यक्रम में 60 किसानों को बांटी मिनी किट

जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत गुरूवार को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  रामखेलावन पटेल के मुख्यातिथ्य में जनपद सभागार रामनगर में आयोजित किसान कल्याण के कार्यक्रम में किसानों को कृषि कल्याण की योजनाओं एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी कृषि विशेषज्ञों द्वारा गोष्ठी के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री पटेल ने रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों से आये 60 किसानों को बीज मिनीकिट का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *