Saturday , November 7 2026
Breaking News

Punjab: चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ, राहुल गाँधी ने दीं शुभकामनायें 

Punjab Politics:digi desk/BHN/ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी दी गई है। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को निर्विरोध विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री पद के लिए चन्नी के नाम पर मोहर लग जाने के बाद वे कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के साथ राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन गये और विधायकों का समर्थन-पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उन्हें सोमवार 11 बजे शपथ-ग्रहण का समय दिया है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है।

इससे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम की चर्चा जोरों पर थी। उनके बदले चरणजीत सिंह को सीएम बनाने जाने पर सुखजिंदर सिंह ने खुशी जताई और कहा कि वो मेरे छोटे भाई की तरह हैं।

कौन हैं चरणजीत सिंह चन्नी?

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दलित समुदाय से आते हैं। 58 वर्षीय चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। ये पंजाब राज्य की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और तीसरी बार विधायक चुने गये हैं। चन्नी को उनके बेदाग राजनीतिक करियर के लिए जाना जाता रहा है। इससे पहले वह राज्य में नेता विपक्ष की भूमिका भी अदा कर चुके हैं। फिलहाल वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा मंत्री के तौर पर कामकाज देख रहे थे।

 

About rishi pandit

Check Also

उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

शोभायात्रा, संत दीर्घा और सांस्कृतिक मंच के लिए अलग-अलग अधिकारी तैनात दीपोत्सव में भीड़ प्रबंधन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *