Saturday , November 7 2026
Breaking News

Sucide: भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर जान दी

BJP leader and former minister do sucide: digi desk/BHN/राजनांदगांव/ राज्‍य के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ने राजिन्दरपाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छुरिया निवासी तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल सिंह भाटिया के इस कदम से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शाम की बताई जा रही है। कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील किया गया है।

भाटिया कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित हो गए थे। उसके बाद से वे अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहे थे।उनके परिवार में एक बेटा लक्की भाटिया है। वह रायपुर में जमीन के कारोबार के अलावा एक निजी अस्पताल में साझीदार भी हैं। पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कुछ साल पहले उनके इकलौते भाई का भी निधन हो गया था।

भाटिया खुज्जी क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए थे।.उसके बाद उन्होंने दो बार निर्दलीय भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद वे राजनीति के क्षेत्र में हाशिए पर चल रहे थे। रमन सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मंत्री के रूप में दी गई थी।

 

About rishi pandit

Check Also

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *