Monday , April 29 2024
Breaking News

Rewa: रीवा संभाग में 15 सितंबर तक लगे 39 लाख से अधिक कोरोना टीके

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा संभाग के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। संभाग के सभी जिलों में 17 सितंबर को टीकाकरण का महाअभियान चलाया जायेगा। रीवा संभाग में 15 सितंबर तक कोरोना वैक्सीन की 39 लाख 14 हजार 860 डोज लगायी जा चुकी हैं। इसमें 32 लाख 35 हजार 817 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 6 लाख 91 हजार 43 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगायी जा चुकी है। संभाग के
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीके लगाये जा रहे हैं। रीवा जिले में सर्वाधिक 14 लाख 36 हजार 912 टीके लगाये गये हैं। रीवा जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 11 लाख 60 हजार 880 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है तथा 2 लाख 76 हजार 32 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगायी जा चुकी हैं। सतना जिले में 15 सितंबर तक 12 लाख 16 हजार 281 व्यक्तियों को टीके लगाये गये हैं।

इनमें 9 लाख 91 हजार 722 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 2 लाख 36 हजार 559 व्यक्तियों को दोनों डोज लगायी जा चुकी है। सीधी जिले में कुल 6 लाख 8 हजार 762 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये हैं। इनमें 5 लाख 26 हजार 713 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 82 हजार 49 व्यक्तियों को दोनो डोज लगायी जा चुकी है। सिंगरौली जिले में 15 सितंबर तक 6 लाख 52 हजार 905 व्यक्तियों को टीके लगाये गये हैं। इनमें 5 लाख 56 हजार 502 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 96 हजार 403 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगायी जा चुकी है। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कोरोना वालेंटियर्स तथा आपदा प्रबंधन दल के द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *