Sunday , April 28 2024
Breaking News

Rashifal 2 September: मेष राशि वालों को मिलेगी तरक्की, सेहत का रखें ध्यान, जानिए- आपके लिए कैसा रहेगा गुरूवार 

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। फिजूलखर्ची से बचें। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। जीवन साथी और माता-पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ-कारोबार में फायदा हो सकता है। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारी ठीक होगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

मिथुन-परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। ज्यादा गुस्सा करने से बचें। समाज के कार्यों में भागीदारी बढ़ने से उत्साह भी बढ़ेगा और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कर्क-कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक निवेश से फायदा हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा और इस मौके का फायदा उठाएं। सेहत में सुधार आने की संभावना है। लंबी बीमारी से निजात मिल सकती है।

सिंह-धन प्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। शरीर को आराम दें और सेहत का भी ध्यान रखें। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कन्या-काम के सिलसिले में नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। काम करने के तरीके में बदलाव लाना पड़ सकता है। खुद में जल्द बदलाव लाएंगे तो बड़े नुकसान से बचेंगे। घर की सजावट पर भारी खर्च हो सकता है।

तुला-कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोगों का व्यवहार निराशाजनक रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी।

वृश्चिक-सूझबूझ से कारोबार में अच्छा फायदा होगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। रूके हुए कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु-धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।

मकर-करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

कुंभ-कारोबार में फायदा होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

मीन-समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें और खानपान पर ध्यान दें। यात्रा पर जाने से बचें।

About rishi pandit

Check Also

27 अप्रैल 2024 को भाग्यशाली राशियाँ: जानें कौन सी हैं टॉप 5

कल 27 अप्रैल दिन शनिवार को चंद्रमा और बुध ग्रह एक दूसरे नौवें और पांचवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *