Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Dhoni ने रचा इतिहास, 200 IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

Dhoni Scripts History: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी (MS Dhoni) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस के लिए मैदान में उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। MS Dhoni का यह आईपीएल में 200वां मैच था और वे यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। अपने इस ऐतिहासिक मैच के दौरान MS Dhoni ने एक और उपलब्धि हासिल की, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में मुंबई के रोहित शर्मा 197 मैचों के साथ दूसरे और चेन्नई के सुरेश रैना (193) तीसरे क्रम पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी के लिए उनका 200वां मैच अच्छा नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भी उनकी टीम मात्र 125 रन ही बना पाई। इस मैच में धोनी 28 गेंद पर 28 रन बनाकर रन आउट हुए। वे इस दौरान चेन्नई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने इससे पहले चेन्नई की तरफ से 3994 रन बनाए थे। 6 रन बनाते ही उन्होंने CSK की तरफ से 4 हजार रन पूरे किए। उनसे पहले चेन्नई की तरफ से सिर्फ सुरेश रैना ने 4 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। धोनी के अब सीएसके की तरफ से 4022 रन हो गए हैं। वैसे आईपीएल में धोनी 200 मैचों में 41.40 की औसत से 4596 रन बना चुके हैं, उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व किया था, क्योंकि उस समय चेन्नई सुपर किंग्स पर प्रतिबंध लगा हुआ था। धोनी ने अपने नेतृत्व में चेन्नई को तीन बार खिताब दिलाए हैं। उन्होंने 2016 में पुणे टीम की कमान संभाली थी। 2017 में भी पुणे टीम के कप्तान थे, लेकिन सत्र के बीच में से उन्हें कप्तानी से हटाया गया था। महेंद्रसिंह धोनी ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली रहा कि बिना किसी बड़ी चोट के 200 मैच खेल पाया हूं। मुझे इस उपलब्धि के बारे में पता नहीं था।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल 

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली नंबर एक पर हैं। आरसीबी के कप्तान विराट ने 5759 रन बनाए हैं। सुरेश रैना 5368 रनों के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 5158 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (5037) चौथे और शिखर धवन (4938) पांचवें क्रम पर हैं। इस लिस्ट में एबी डीविलियर्स छठे और धोनी सातवें क्रम पर हैं।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *