Friday , May 10 2024
Breaking News

Rashifal 28 August: मीन राशि वालों के रुके हुए कार्य होंगे पूरे,  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन 

मेष-आर्थिक मामलों में सुधार होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। शासन सत्ता व अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक सफलता मिलेगी।

वृष-अज्ञात भय से मानसिक तनाव रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से खुशी मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन-शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता हासिल होने की संभावना है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। घर में शांति बनी रहेगी।

कर्क-किसी रिश्तेदार या स्वधर्मी से मानसिक तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। बाहर का खाना खाने से बचें और सेहत के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह-उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन शांतिमय बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या-शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक-गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी होगी। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। तीर्थ यात्रा के योग भी बन सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु-जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आर्थिक लाभ हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक शांति रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहेंगे।

मकर-सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

कुंभ-गृह कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। घर में सुख शांति बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।

मीन-रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहें।

About rishi pandit

Check Also

इन राशि वालों को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश से मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *