Rashi Parivartan in September: digi desk/BHN/ग्रह नक्षत्रों के राशि परिवर्तन का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष के लिहाज से सितंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि सितंबर माह के 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसमें सबसे पहले ग्रह परिवर्तन शुक्र ग्रह करेंगे। 5 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। इस कुछ दिन बाद ही गुरु ग्रह 14 सितंबर को मकर राशि में वक्री चाल चलेंगे और दो दिन बाद 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सबसे आखिर में बुध ग्रह भी तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश करेंगे। 27 सितंबर से बुध इस राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से 5 राशियों पर विशेष असर होगा। आइए जानते है कि किन 5 राशियों पर ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर होगा –
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना काफी शुभ होगा। सितंबर माह में नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। या नए कार्य का शुभारंभ करना अच्छा हो सकता है। इस राशि के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
सिंह
रूके हुए कार्य जल्द पूरे हो सकते हैं। नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग हैं। खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है। सितंबर माह में यात्रा के भी योग हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर माह अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। कोई रुका हुआ काम बनेगा। इस माह में व्यय बढ़ सकता है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक
कन्या राशि वालों के लिए सितंबर माह शुभ अवसर लेकर आएगा। बिगड़े काम बनेंगे। ग्रहों के प्रभाव से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यापार और नौकरी में लाभ मिल सकता है।
Bhaskar Hindi News