Thursday , August 21 2025
Breaking News

MP: कांग्रेस का इंदौर में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Congress Protest in Indore: digi desk/BHN/इंदौर/ इंदौर शहर में बुधवार सुबह से राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे। सभी ने शहर में राजनीतिक यात्रा निकालने पर छूट देने और गणेश उत्सव पर झांकी पर रोक लगाने का विरोध किया। सभी ने अपने हाथों में बैनर-तख्ती ले रखी थी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने केसरिया कपड़े भी पहने थे। इसके बाद सभी कलेक्टर आफिर पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर केनन चलाकर लाठीचार्ज किया।

पूर्व सीएम कमल नाथ ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के इंदौर में भाजपा की जनआशीर्वाद को खुली छूट, बीच रास्तों पर सैकड़ों मंच, स्वागत द्वार, प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम, तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाई गई और वहीं आज दशहरा, दीपावली, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वों को मनाने की अनुमति देने की मांग को लेकर इंदौर में हज़ारों कांग्रेसजन की निकली मौन पैदल रैली पर जमकर लाठीचार्ज, वाटर केनन का उपयोग, बर्बरता, दमन? कांग्रेस इस दमन से डरने-दबने वाली नहीं, जनहित के लिए हमारा संघर्ष सतत जारी रहेगा।

 

About rishi pandit

Check Also

शिवपुरी में मंत्री का गुस्सा: खुद साफ किया टॉयलेट, स्वास्थ्य अधिकारी को पहनाई माला

शिवपुरी  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर लगातार चर्चा में बने रहते हैं. एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *