Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Satna: कैसा ईलाज मिल रहा है, कोई समस्या तो नहीं, स्वास्थ्य मंत्री  ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से की वीडियो कालिंग

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. प्रभूराम चौधरी समय-समय पर जिला चिकित्सालयों में भर्ती होकर उपचार ले रहे मरीजों से वीडियो काल के माध्यम से उन्हें मिल रही उपचार सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी लेते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभूराम चौधरी ने सोमवार को जिला अस्पताल सतना के आईसीयू वार्ड में भर्ती तीन मरीजों से वीडियो कालिंग के माध्यम से बातचीत कर इलाज एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर आरएमओ डा.अमर सिंह आईसीयू इंचार्ज डा. मनोज शुक्ला, प्रशासक इकबाल सिंह और डा. एसबी सिंह, डीसीएम डा. ज्ञानेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री डा. चौधरी ने आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज गढियाटोला के भाईलाल तिवारी, सतना के नरेन्द्र सिंह और खूंथी निवासी अनवारून निशा से वीडियो कालिंग कर पूंछा कि उन्हें क्या बीमारी है?  दवाएं उपचार भोजन, नास्ता सबकुछ अस्पताल से मिल रहा है या नहीं, डा. और स्टाफ का व्यवहार कैसा है, देखभाल ठीक से हो रही है या नहीं, कोई दिक्कत या समस्या हो तो मुझे बतायें। गढिया टोला के भाईलाल तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि धडकन बढ जाने से अस्पताल में भर्ती हुए थें दवायें, भोजन, नास्ता, दूध सबकुछ समय पर अस्पताल से मिल जाता है। डाक्टर और स्टाफ का व्यवहार बहुत अच्छा है और अच्छी देखभाल की जा रही है। आईसीयू में भर्ती नरेन्द्र सिंह और अनवारून निशा ने बताया कि हृदयरोग के कारण अस्पताल में भर्ती हुए है। अस्पताल की व्यवस्थायें और डाक्टर स्टाफ की देखभाल बहुत अच्छी है। बिस्तर की चादर रोज बदली जाती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बहुत जल्दी आप सब स्वस्थ्य होकर अपने घर जायेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभूराम चौधरी ने आरएमओ डा0 अमर सिंह से कोरोना की थर्डवेव की चुनौती से निपटने की तैयारियों, आक्सीजन प्लांट की स्थापना, कनेक्शन और अस्पताल की भवन संबंधी जानकारियां ली। डा.अमरसिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में दो आक्सीजन के प्लाटं लग गए हैं। उनका ट्रायल भी हो चुका है। अभी वार्ड में सप्लाई कनेक्शन नहीं दिया गया है। जिला अस्पताल में कुल 74 आईसीयू बेड तैयार है। जिनमें से ट्रामा में 31 आईसीयू बेड नवीन स्वीकृत हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा0 चौधरी ने कोविड की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरा करने और अस्पताल भवन की ओपीडी की टूट-फूट की मरम्मत का काम शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *