Tuesday , November 3 2026
Breaking News

MP College Admission: पहले राउंड में पीजी की 58 हजार 630 सीटें अलॉट, यूजी में दाखिले के लिए अलॉटमेंट आज

Collage admission in mp 58 thousand 630 seats alloted: digi desk/BHN/भोपाल/प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ई-प्रवेश के पहले राउंड में पीजी की अब तक 58 हजार 630 सीटें विद्यार्थियों को आवंटित हो गई हैं। पीजी कोर्सेस में दाखिला हेतु पहले राउंड में कुल 1,05,728 पंजीयन हुए थे, जिसमें से 58 हजार 630 विद्यार्थियों को उनकी च्वॉइस के आधार पर कॉलेज आवंटित कर दिए गए। छात्राओं को 38 हजार 747, जबकि छात्रों को 19 हजार 883 सीटें अलॉट हुई हैं।

सीटें आवंटित किए जाने बाद पहले दिन ही 28 हजार 907 छात्राओं और 15 हजार 616 छात्रों ने आवंटन पत्र डाउनलोड कर लिए। इनमें से 15 हजार 893 छात्राओं और 7 हजार 414 छात्रों ने ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर दिया है। पहले राउंड में विद्यार्थियों के आवंटन पत्र डाउनलोड करने का सिलसिला जारी है। विद्यार्थियों के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने का गुस्र्वार को अंतिम दिन रहेगा। वहीं पीजी के पहले चरण के पंजीयन की तारीख खत्म हो चुकी है। इसमें अब तक एक लाख पांच हजार 728 सीटों पर पंजीयन हुआ है। बाकी एक लाख 28 हजार 551 सीटें रिक्‍त हैं, जो अगले राउंड में भरने की उम्मीद है।

अभी यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए पंजीयन जारी है। यूजी में अब तक दो लाख 72 हजार से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। प्रथम चरण के पंजीयन की आखिरी तारीख 14 अगस्त खत्म हो चुकी है। अभी तक 2 लाख 72 हजार 446 सीटों के लिए पंजीयन हो चुका है। अभी भी यूजी की लगभग सात लाख से ज्यादा सीटें खाली हैं। यूजी सीटों का अलाटमेंट आज जारी किया जाएगा। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 1301 कॉलेजों में उपलब्ध यूजी की 10,30,633 और पीजी की 2,34,279 सीट मिलाकर कुल 12,64,912 सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया चलाई जा रही है।

यूजी व पीजी के पंजीयन में छात्राओं की संख्या अधिक
 
प्रदेश के 1301 कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस सत्र में यूजी व पीजी के पंजीयन में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या अधिक है। जहां यूजी में ढाई लाख से अधिक पंजीयन हुए हैं। वहीं पीजी में करीब 60 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। पीजी के अलॉटमेंट में करीब 59 हजार विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई है। इसमें छात्राओं की संख्या करीब 38 हजार है। वहीं करीब 20 हजार छात्रों को सीटें आवंटित की गई है। करीब 16 हजार छात्राओं ने शुल्क जमा कर एडमिशन ले लिया है, जबकि सात हजार छात्रों ने शुल्क जमा कर दिया है।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *