Saturday , May 11 2024
Breaking News

Vaccination: टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, एक दिन में दी गई 88 लाख से ज्यादा डोज़ेस

Vaccination Drive: digi desk/BHN/ देश में टीकाकरण की गति बढ़ने लगी है। सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 88.13 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोजेस दी गई। टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से ये एक दिन में अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 अगस्त को टीकाकरण अभियान के तहत 88 लाख 13 हज़ार 919 वैक्सीन डोज दी गई, जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है। इसके साथ ही भारत का टीकाकरण कवरेज बढ़कर 55,47,30,609 हो गया है, जिसमें से 43,11,94,809 लोगों को पहली डोज और 12,35,35,800 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत की 46 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली डोज और 13 फीसदी आबादी को दोनों डोज दी जा चुकी है। अगर टीकाकरण को आयु वर्ग के अनुसार देखें तो 17 अगस्त सुबह 9 बजे तक 60 साल से ज्यादा उम्र के 22.4 फीसदी, 45-60 उम्र के 32 फीसदी और 18-44 उम्र के 45.6 फीसदी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

टीकाकरण आंकड़ों में

  1. अब तक 1,03,50,941 हेल्थकेयर वर्करों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 81,20,754 हेल्थकेयर वर्करों को दोनों डोज दी जा चुकी है।
  2. 1,82,86,002 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और 1,22,44,940 हेल्थकेयर वर्करों को दोनों डोज़ मिल चुकी है।
  3. 18 से 44 आयुवर्ग में 20,20,24,963 लोगों पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 1,61,02,484 लोगों को दोनों डोज मिल गई है।
  4. 45 से 59 आयुवर्ग में 11,87,86,699 लोगों को पहली और 4,64,06,915 दोनों डोज मिल गई है।
  5. 60 साल से ज्यादा उम्र के 8,17,46,204 लोगों को पहली डोज और 4,06,60,707 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।

 

About rishi pandit

Check Also

कांग्रेस के एक और नेता का बयान सामने आया, पाकिस्तान के पास परमाणु बम, हमे उससे डरना चाहिए : मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली विरासत टैक्स और भारतीयों को लेकर रंगभेदी टिप्पणी करने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *