Friday , May 10 2024
Breaking News

Snake wrapped: महिला ने पूजा के दौरान सांप को गले में लपेटा, कई जगह डसने से हो गयी मौत.!

In the name of faith the snake wrapped in the throt: digi desk/BHN/ सावन का महीना चल रहा है और भगवान शिव के भक्त अपने ईष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय कर रहे हैं। कुछ शास्त्रों के अनुसार अपने भगवान की पूजा कर रहे हैं तो कुछ लोग अंधविश्वास में फंसकर उल्टी सीधे काम कर रहे हैं और उसका नुकसान भी झेल रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के रक्शी गांव का है। यहां एक महिला ने आस्था के नाम पर जहरीले सांप को गले में लपेटकर पूजा अर्चाना शुरू कर दी। पूजा के दौरान सांप ने कई बार महिला को काटा, जिससे उसकी मौत हो गई। झारखंड में इससे पहले भी अंधविश्वास के कई मामले सामने आए हैं, जब महिलाओं को डायन बताकर उनके साथ बदसलूकी की गई थी।

यह अजीबोगरीब घटना चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में सोमवार देर शाम को हुई। जानकारी के अनुसार रक्शी गांव में लालदेव भुईयां की पत्नी रुनिया देवी घर से तैयार होकर शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान एक जहरीला सांप उसके घर में निकल आया। रुनिया देवी ने सांप को भगवान शिव का दूत समझकर पकड़ लिया और अपने गले में लपेट लिया। इसके बाद वह सांप के साथ पूजा-पाठ करने बैठ गई।

तमाशबीनों की लगी भीड़

जैसे ही महिला ने सांप को गले में लपेटकर पूजा शुरू की लोग तमाशा देखने के लिए आने लगे। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला सांप के साथ देर तक शिव चर्चा और भजन-कीर्तन में मगन रही। कुछ गांववाले ढोल बजाकर कीर्तन में उसका साथ देने लगे। भजन-कीर्तन के दौरान सांप ने महिला को शरीर पर कई जगह डस लिया। लेकिन महिला पूजा-पाठ में लीन थी बाकी लोग भी उसका साथ दे रहे थे। इस वजह से किसी ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे जब शरीर में विष का असर बढ़ने लगा तो रुनिया देवी अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया।

अस्पताल ले जाते तो बच सकती थी जान

महिला के शरीर में विष का असर होने पर भी उसकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन अंधविश्वास के चलते लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़ फूंक शुरू कर दी। कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर महिला को समय रहते अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

About rishi pandit

Check Also

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के जॉब शो वाले बयान को लेकर अब सियासत शुरू

पटना बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के जॉब शो वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *